भिलाई में पति-पत्नी पर लगा महिला से मारपीट करने का आरोप… पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया FIR; जानिए मामला

– आरोपी पति-पत्नी संजीव बोरघाटे और अंजली बोरघाटे

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पति-पत्नी पर आरोप है कि, उन्होंने रिंकी दत्ता नाम की महिला के साथ मारपीट की है। रिंकी दत्ता ने आरोपी दंपति के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में FIR भी दर्ज करवाया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि, तालपुरी बी ब्लाक भिलाई नगर निवासी रिंकी दत्ता ने शिकायत किया है कि सड़क नंबर 13 स्मृति नगर निवासी अंजली बोरघाटे, संजीव बोरघाटे ने पीड़िता के पति और बच्चों के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोला था। पीड़िता का बेटा प्रियांशु दत्ता के दोस्तों को महिला बोल रही थी। प्रियांशु से कोई संपर्क नहीं करने को लेकर परेशान कर रही थी। 20 जून को अंजोली बोरघाटे के घर पर प्रियांशु के साथ पीड़िता गई थी। इस दौरान अंजली से पीड़िता की मुलाकात हुई। पीड़िता ने अपने बेटे को लेकर आपत्तिजनक बाते न करने की हिदायत भी दिया था। बावजूद अंजली आक्रोश में आकर पीड़िता को गाली गलौज कर थप्पड तक जड़ दिया। वहीं इस मामले में जिन पर आरोप लगा है उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...