छत्तीसगढ़: प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो नाराज प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी जान… परिजन बोले – लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नही थे, इसलिए डिप्रेशन में रहता था

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेमिका से शादी नहीं होने से नाराज एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम कलेश्वर राव मराठा (35 वर्षीय) बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कलेश्वर राव पिता भगोली राव मराठा सरकण्डा थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी अशोकनगर सरकण्डा में रहता था। वह 27 मई को अपने भाई श्यामराव मराठा के घर जाने के लिए निकला था, पर वह 28 मई को भी वापस घर नहीं लौटा। दो दिन बाद भी युवक जब नहीं लौटा तो परिजनों ने बड़े भाई श्याम से पूछताछ की। भाई ने बताया कि वह बाइक लेकर निकल गया है।

मृतक को घर वालो ने फोन किया तब किसी युवक ने फोन रिसीव किया। फोन उठाने वाले युवक ने बताया की रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा पहाड़ी में युवक ने पेड़ पर लटक के आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजन जब घटनास्थल पर पहुँचे तो पहाड़ी के ऊपर पेड़ में नायलॉन के रस्सी से युवक का शव लटकता हुआ मिला। शव के पास ही युवक की बाइक मिली है।

परिजनों ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था लड़की के घर वाले उससे अपनी लड़की की शादी करवाने के लिए तैयार नही थे। इसलिए कलेश्वर डिप्रेशन में रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...