छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत: पहले हादसे में बाइक सवार महिला, युवक और ट्रक चालक की गई जान… दूसरे हादसे में भी एक मौत; जानिए कैसे हुआ दोनों एक्सीडेंट…?

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो बड़ा हादसा हुआ है। दोनों हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहले हादसे में ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मारा फिर ट्रक भी खुद पलट गई। हादसा रविवार रात को हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बाइक सवार और ट्रक ड्राइवर शामिल है। वहीं ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, दूसरे हादसे में पिकअप की टक्कर से युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसे राजपुर थाना क्षेत्र में हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा निवासी 32 वर्षीय रतन केसरी बाइक पर अपनी बड़ी मां 60 वर्षीय उषा देवी के साथ राजपुर एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहा था। नेशनल हाईवे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आने से रतन केसरी और उषा देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रक में फंसे चालक औरंगाबाद निवासी 32 वर्षीय बबलू यादव और 22 वर्षीय परिचालक अभय कुमार को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां बबलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सह चालक अभय कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि, ट्रक लोहे के सरिए लादकर रायपुर की ओर से आ रहा था। वहीं दूसरा हादसा भी राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। देर रात पैदल जा रहे राजपुर निवासी 34 वर्षीय मंजीत एक्का को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक भाग निकला। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस CCTV की मदद से पिकअप की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...