छत्तीसगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इनोवेटिव पहल: दुर्ग की 3 महिला टीचर्स ने प्रदेश स्तरीय TLM बुक का कराया प्रकाशन… कलेक्टर ऋचा को भी दी गई पुस्तक की कॉपी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तकनीकी और व्यवहारिक शिक्षा को प्राथमिक स्तर से बढ़ावा देने के लिए तीन महिला टीचर्स ने इनोवेटिव पहल की है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर टी.एल.एम. बुक का प्रकाशन कराया है। सोमवार जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित बुक कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर चौधरी ने किताब के संपादक के. शारदा, सह संपादक प्रज्ञा सिंह और पुस्तक प्रभारी नंदा देशमुख को बधाई दी। ये बुक जल्द अमेजन में भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में टी.एल.एम. बुक उपयोगी अध्ययन सामग्री है। इस किताब के माध्यम से शिक्षा को सवाद्तमक और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि किताब अनमोल है। इसका अध्ययन सीखने की प्रवृति को समृद्ध बनाता है। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव भी उपस्थित थे।

21 वीं सदी के बच्चों की तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान पर प्रकाश डालने वाली किताब का विमोचन रायपुर में किया गया। विमोचन समारोह के अतिथि एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा एवं बी एल देवांगन रायपुर डाइट प्राचार्य थे। इस किताब में राज्य के चुनिंदा स्कूलों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। बच्चों को करके सीखने हेतु उपयोग कर रहे कुछ टी.एल.एम. के वीडियो लिंक के साथ टी.एल.एम. की फ़ोटो, किस कक्षा व किस एलओएस पर काम करेगा, बनाने की विधि, लागत, गतिविधि कैसे करें इत्यादि की जानकारी दी है।

जानिए किन कक्षाओं को होगा फायदा?
यह प्राथमिक व माध्यमिक दोनों स्तर के शिक्षकों द्वारा बनाया गया है। इस पुस्तक का उपयोग कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक अपने शिक्षण योजना में कर सकते हैं। पुस्तक में हिन्दी, गणित, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषयों का समावेश किया गया है।

बुक में इनका लेख है शामिल
टी. सी. जायसवाल, ज्योति बनाफर, पुष्पेंद्र कश्यप, प्रतिभा त्रिपाठी, रिंकल बग्गा, योगेश्वरी साहू, भारती वर्मा, आराधना वर्मा, अदिति शर्मा, पुणेश डड़सेना, समता सोनी, प्रीति शांडिल्य, अमित उइके, बलदाऊ सिंह, कलेश्वर साहू, सुनीता यादव,रेखा राय, सूरज कांति गुप्ता, देवेन्द्र कुमार देवांगन, ममता सिंह, संतोष कुमार तारक, संतोष कुमार पटेल, नीतिका जेकब, अरूणा देशमुख, सईदा खान, बिसेलाल एवं लोकेश वर्मा के लेख शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुभूति श्री फाउंडेशन भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित… अहमदाबाद...

भिलाई। अनुभूति फाउंडेशन की साधारण सभा की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए...

राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने...

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण...

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: केशकाल बाईपास को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के...

छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली दो घटना: अलग-अलग मामलों...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस सामने...

ट्रेंडिंग