बड़ी खबर: आयुष्मान, आधार कार्ड बनाने और अपडेशन कार्य के लिए दुर्ग जिले में चलेगा अभियान… कैंप के लिए 74 जगह की गई निर्धारित… कलेक्टर ऋचा ने दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने समिति के अधिकारी-कर्मचारियों से आयुष्मान एवं आधार अपडेशन संबंधित आकड़ों की जानकारी ली। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुष्मान, आधार कार्ड तथा ई-केवायसी शासन ने अनिवार्य कर दिया है।

कलेक्टर ने जिले के बच्चों एवं शत-प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जिले अंतर्गत सभी विकासखण्डों के विभिन्न विभागों, कलेक्टोरेट, तहसील, बिजली ऑफिस, नगर निगम, शासकीय अस्पताल, शासकीय स्कूल, आधार कार्ड सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं अन्य विभागों सहित कुल 74 स्थानों में आधार अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य अभियान के रूप में शुरू करने कहा।

जिनमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत 12, जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 7, जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत 12, जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 14, नगर निगम भिलाई अंतर्गत 13, नगर निगम रिसाली अंतर्गत 2, नगर निगम चरोदा अंतर्गत 3, नगर पालिका कुमारी अंतर्गत 3, नगर पालिका अहिवारा अंतर्गत 1, नगर पालिका जामुल अंतर्गत 2, नगर पंचायत धमधा अंतर्गत 2, नगर पंचायत पाटन, उतई एवं अम्लेश्वर अंतर्गत 1-1 आधार अपडेशन केन्द्र निर्धारित किये गए है। कलेक्टर चौधरी ने 10 साल पहले बने सभी आधार कार्ड को प्राथमिकता से अपडेट किया जाना सुनिश्चित करने कहा है। इसके लिए उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान आधार कार्ड अपडेशन एवं आधार कार्ड बनाने का कार्य किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं अधिकृत ऑपरेटरों को निर्देशित किया।

इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में किये जाने वाले आधार अपडेशन कार्य की निरंतर निगरानी हेतु समय समय पर लगातार निरीक्षण सुनिश्चित करने कहा। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आधार निगरानी समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री...

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...