मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को मिली बड़ी सौगात

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से स्वीकृत ₹10 करोड़ की राशि से मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य से शहर के प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर में आधारभूत सुविधाओं और सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। जिला मुख्यालय होने के कारण दुर्ग में जिलेभर से नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना आवश्यक है। मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क बनने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दुर्गवासियों की मांगों के अनुरूप शहर में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बोरसी और पुलगांव रोड पर भी फोरलेन निर्माण
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार स्थानों पर फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। इनमें बोरसी से महाराजा चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन सड़कों के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने, आवागमन को सुचारु बनाने और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति दुर्ग शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से बदल रही दुर्ग की तस्वीर
दुर्ग शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्गवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उनका संकल्प है कि दुर्ग शहर को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक विकसित बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, दिसंबर तक...

बिलासपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद अब रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते...

भिलाई निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

दुर्ग। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिसंबर में प्रस्तावित 70 वार्डों के चुनाव से पहले कांग्रेस ने...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...