भिलाई में एक बार फिर फायरिंग: अमित जोश ग्रुप पर गोली चलाने का आरोप, ग्लोब चौक में देर रात हुई घटना… दो लोगों को लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर से गोली चलने की खबर सामने आ रही है। इस बार भिलाई टाउनशिप में गोली चली है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। बताया जा कि, गोली अमित जोश ग्रुप ने चलाई है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले महीने एक मामले में गिरफ्तार हुआ था अमित जोश

दैनिक भास्कर डिजिटल में प्रकाशित खबर के अनुसार, जानकारी के मुताबिक अमित जोश सेक्टर 6 का रहने वाला है और निगरानी बदमाश है। वो आदतन बदमाश है उसके दुर्ग भिलाई के अलग-अलग थानों में कई मारपीट व अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। DB डिजिटल की खबर में आगे बताया गया कि, 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही भिलाई टाउनशिप के ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। बताया जा रहा है कि, विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था।

सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि आगे बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। इससे आक्रोशित होकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक राउंड गोली सुनील यादव और दूसरी आदित्य सिंह को लगी।

घायल होने पर दोनों को दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एक युवक का ऑपरेशन भी हुआ है। वहीं, एसीसीयू और भिलाई नगर पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सुबह से मीडिया में स्टालिन और अमित जोश के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस ने स्टानिन के बारे में पता किया, तो उसके नागपुर में होने की सूचना मिली है। जबकि घटना रात में हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...