शाला प्रवेश उत्सव: लंबी छुट्टियां मनाकर स्कूल लौटे बच्चें… दुर्ग में निगम आयुक्त ने छात्रों का तिलक लगा कर किया स्वागत

दुर्ग। लंबी छुट्टियां मना कर छात्र अब स्कूल लौट रहे है। दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव में दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर भी पहुंचे। आज से स्कूल चले हम अभियान के तहत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने तिलक लगाकर छात्राओं पुस्तकें प्रदान की और उन्होंने कहा कि, शिक्षा की अमूल्य निधि जीवन भर साथ देती है। उसके बाद बच्चों को मुंह मीठा कर किताबें बांटी जा रही है। 26 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। आपको बता दे कि सभी सरकारी स्कूलों में 26 जून से लेकर 15 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।

शाला प्रवेश उत्सव पर तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। आज से स्कूल खुल गए हैं। भीषण गर्मी से 10 दिन बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां रविवार को समाप्त हो गई हैं। शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर नव प्रवेशी बच्चों का आज आदर्श कन्या स्कूल में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा शाला स्टॉप के बीच बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश का वितरण भी किया गया। सबसे पहले आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। फिर छात्राओं ने वंदना की जिसके बाद स्कूल में सत्र की शुरुआत होने पर बच्चों का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले छात्रों को तिलक लगाया गया और किताबें बांटी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...