दुर्ग निगम ने सरकारी रोड पर अवैध चैनलिंग फेंसिंग उखाड़ा… कलेक्टर TL में मिली थी शिकायत; नोटिस की अनदेखी के बाद हुई कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग में कलेक्टर समय सिमा (TL) मीटिंग में सरकारी रोड में चैनलिंग फेंसिंग की शिकायत मिली थी, जिसका निराकरण दुर्ग निगम ने कर दिया है। दुर्ग निगम के वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर कात्यायनी मंदिर क्षेत्र के करीब शासकीय सड़क पर चेनलिंग फेंसिंग का घेरा कर अवैध कब्जा की शिकायत टीएल के समय कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को आवेदन के माध्यम किया गया था। जिस पर कलेक्टर चौधरी द्वारा समस्या सुनी गई और नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश के बाद भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन में को न्यू आदर्श नगर, पोटियाकला, दुर्ग में एमडी कंवर एवं जगतराम देवांगन द्वारा नाली क्षेत्र को कव्हर करते हुए सडक क्षेत्र से लगाकर चेनलिंक फेंसिंग कर घेरा किया गया था. जिससे सडक एवं नाली क्षेत्र बाधित हो रही है।उक्त फेंसिंग को हटाये जाने अनावेदको को इस कार्यालय से माध्यम से नोटिस जारी किया गया था। तथा स्थल पर कब्जा हटाने के लिए मौखिक रूप से बोला गया था। तदुपरांत नोटिस जारी किया गया था।

उसके बाद भी नोटिस को अनदेखा किया गया और अतिक्रमण कर्ता द्वारा चेनलिंग फेंसिंग को नहीं हटाया गया। मंगलवार को शाम कार्रवाही करने पहुँचे अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं भवन निरीक्षक विनोद मांझी के नेतृत्व में एक्शन लेते हुए सड़क बाधित कर चेनलिंग फेंसिंग अतिक्रमण-कब्जा को हटवाकर कब्जा मुक्त किया गया।अधिकारी द्वारा सम्बंधित को सड़क क्षेत्र में दोबारा चेनलिंग फेंसिंग कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...