MP में बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के घर में चल रहा था देह व्यापर… पुलिस ने मारी रेड, 2 किशोरी, 3 महिलाऐं समेत 13 पकड़े गए; 13 में से 11 छत्तीसगढ़ के… दुर्ग-भिलाई से भी कई; पढ़िए

खरगोन। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में मंगलवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक मकान में देह व्यापर का धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की और कुल 13 लोगों को अरेस्ट किया, जिसमें 11 छत्तीसगढ़ के है। इन 11 लोगों में कई लोग दुर्ग-भिलाई के भी है। मिली जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं, दो किशोरियों और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में 3 महिलाओं व एक किशोरी समेत 11 छत्तीसगढ़ के और एक किशोरी पश्चिम बंगाल की निवासी है।

किराए के माकन में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस सभी को थाने पर लेकर आई। यहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही। मुख्य आरोपी ने खुद को ऑनलाइन कंपनी का मैनेजर बताकर मकान किराए से लिया था, जहां वह कुछ ही दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस को इनपुट मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की और देह व्यापर के धंधे का खुलासा किया।

ये हुए गिरफ्तार
ओमप्रकाश पिता प्रभुचंद निवासी दुर्ग, राजेश पिता झूरी भिलाई, जगदीश प्रसाद पिता गोविंद प्रसाद नामदेव भिलाई, अमित पिता हरीश शर्मा निवासी कृष्ण कुंज खरगोन, राधेलाल पिता गोपीलाल, निवासी बोरसी, नियाज पिता जलील अहमद निवासी भिलाई, मनीष सिंह पिता अशोक राजपूत निवासी भिलाई, जितेंद्र पिता नरेश चौहान निवासी दुर्ग छत्तीसगढ़ पकड़े गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...