NEET एग्जाम में धांधली के विरोध में दुर्ग के NSUI नेता-कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन… NTA पर लगाए आरोप

नई दिल्ली, दुर्ग। देशभर में NEET एग्जाम का मामला गर्म है। देश की राजधानी नई दिल्ली में NSUI ने पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर में बीते दिनों एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी व राष्ट्रीय सचिव छःग प्रभारी आकाश चौधरी के निर्देशानुसार छःग NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के मार्गदर्शन पर NSUI के नेता और कार्यकर्ता संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जंतर-मंतर नई दिल्ली पहुंचे।

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि, “28 लाख परीक्षार्थी के हक, उनके अधिकार कि रक्षा, पीड़ित छात्र कि आवाज बुलंद करने कांग्रेस की छात्र विंग देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 10000 कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। छात्रों ने कहा कि हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अपील करते हैं कि वो NEET की परीक्षा दोबारा कराए।”

सोनू साहू ने कहा कि, “हमारे देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को देश के हम जैसे युवाओं के भविष्य से कोई चिंता पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे NSUI के कार्यकर्ताओं ने पैसे लेकर धांधली कराने का भी आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि, नीट पेपर केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों की खातिर लीक किया गया था। अगर नीट पेपर लीक घोटाले के पीछे की सच्चाई सामने आ गई तो केंद्र की गठबंधन सरकार गिर जाएगी।”

सोनू साहू ने आगे बताया कि, “NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी से दिल्ली NSUI मुख्यालय पहुंचकर आगामी दिनों में संगठन में होने वाले कार्यक्रम और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने सीनियर नेताओं का जो भी दिशा निर्देश होगा उसमें NSUI की शत प्रतिशत अपना योगदान देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने जैसे अन्य विषयों पर चर्चा कर उपस्थित सभी लोगों ने उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।” इस दौरान प्रदर्शनकारियों में दुर्ग जिले से एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, छात्र संघ के अनिमेश त्रिपाठी पूर्व जिला सचिव निखिल चौबे व प्रदेश सचिव केतन तिवारी सहित छःग के अन्य जिले से भी बहुत से कार्यकर्ता सांसद घेराव में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...