भिलाई। बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आईडी कार्ड से कर्मी का शिनाख्त किया गया। परिजनों को पुलिस ने जानकारी भी दे दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मॉडल टाउन नेहरु नगर निवासी बीएसपी कर्मी पवन अग्रवाल ने नेहरु नगर अंडर ब्रिज के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। लाश पुलिस को कई धडों में बटे मिले। मृतक के शव का शिनाख्त नहीं हो पा रहा था लेकिन घटनास्थल के पास आईडी कार्ड मिलने से शिनाख्त हो पाया है। घटनास्थल से कोई भी सुसायडल नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक घरेलू समस्या से परेशान होने के कारण ही आत्महत्या किया है। मृतक स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में बतौर सीनियर ऑपरेटर पद पर कार्यरत था। घर से सुबह सेक्टर 4 में अलॉट करवाए मकान में पौधों को पानी डालने के बहाने घर से निकला था और कुछ देर बाद उसकी आत्महत्या की खबर परिजनों को मिली। जब परिजनों ने पवन अग्रवाल के मोबाइल पर कॉल किया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था।
BSP कर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान: ID कार्ड से हुई पहचान…परिजन कर रहे थे तलाश, फोन स्वीच ऑफ आया तो पुलिस को दी सूचना

खबरें और भी हैं...संबंधित
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...
पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...
सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...
Aditya -
रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...
