Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में फंसा कर युवक से वसूले दो लाख रुपए

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और दो लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित युवक ने 27 जून को नंदनी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी महिला दामिनी सोनी से उसकी पहचान वर्ष 2009-10 में हुई थी। 2013-14 में महिला की शादी के बाद संपर्क टूट गया था। करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए महिला ने दोबारा संपर्क साधा। बातचीत बढ़ने पर महिला ने वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील क्लिप रिकॉर्ड की और अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के साथ मिलकर पीड़ित को धमकी देने लगी।

महिला ने वीडियो परिजनों को भेजने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला आरोपी की तलाश जारी है। मामला धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...