भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न: अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने ट्रांसपोर्टर्स को दिए कई सौगात… कहा- “किसी भी ट्रांसपोर्टरों को काम की नहीं आएगी कमी”

भिलाई। भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को भिलाई के निजी होटल में संपन्न हुआ। जहां प्रदेश भर से ट्रांसपोर्टर शामिल हुए हैं। भिलाई ट्रक ट्रेलर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने ट्रांसपोर्टरो को कई सौगात भी दिए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र के बंद गेट को खोले जाने और सड़क मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन बातचीत हुई है। संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि हमारा संगठन 50 वर्ष पुराना यूनियन है। 2 वर्षों में काम करने में बहुत सारे बदलाव आए हैं।

इस यूनियन से सैकड़ों लोगों को जोड़ने का काम किया गया है। यूनियन में सभी ट्रांसपोर्टों का विश्वास बढ़ा है। इस यूनियन में कोई किसी का काम अब वर्तमान स्थिति में नहीं छीनता है सभी ट्रांसपोर्टों को काम करने का अवसर मिल रहा है। पहले देश के किसी भी कोने से ठेकेदार ठेका लेकर ले जाते थे लेकिन उसे स्थिति में अब बदलाव आया है। अब लोकल ट्रांसपोर्टर छत्तीसगढ़ को ही भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका और काम मिलता है।

अब स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर ही टेंडर भरकर नए-नए काम ले रहे हैं। स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है सभी मजबूत हो रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार खिलावन सिंह को बताया कि यूनियन ने लगभग 46 बेटियों की शादी के लिए प्रत्येक को ₹25000, 250000 दिए हैं। वहीं सेवा भाव के कार्य में 800 बोतल ब्लड डोनेट का काम किया गया है । 1000 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बाटे जा चुके हैं। ड्राइवर हेल्पर एवं ट्रांसपोर्टों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही इनका 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस भी किया गया है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर के अध्यक्ष अंजय शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्रांसपोर्टरो मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के सेवा भाव से सभी ट्रांसपोर्टर कायल है। सरकार को निधि से एम्बुलेंस प्रदान किया गया है ।नौतप्पा की गर्मी में सीमेंट फैक्ट्री में शरबत की सेवाएं दी गई हैं। पूरे परिवार की तरह संगठन को मजबूती से चला रहे हैं और मजबूती प्रदान कर रहे हैं । कोर कमेटी के सदस्य सुब्रत डे ने भी अपनी बातें रखी।

पूर्व अध्यक्ष अचलजीत सिंह भाटिया ने सभी ट्रांसपोर्टों को व्यापार में विशेष ध्यान देने का नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टिंग का काम है तो हम लोग हैं। संरक्षक प्रभु नाथ मिश्रा, गोपाल खंडेलवाल ,गनी खान ,महेंद्र सिंह , साजन ,अनिल सिंह ,सुधीर सिंह ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आशीर्वचन दिए हैं। तथा सभी का स्वागत संगठन के पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किए हैं। एचटीसी के संचालक और अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का स्वागत सभी ट्रांसपोर्टों के द्वारा गज माला पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने किया वहीं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया है। इस अवसर पर अनिल सिंह, ललित मोहन, बलजिंदर सिंह बिल्ला, मुन्ना सिंह, दिलीप खटवानी, पंकज सिंह, संदीप सिंह, यस सिंग, सोम सिंह, संजय सिंह, जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे, रिज्जु सिंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...