दुर्ग के केंद्रीय विद्यालय में बड़ा हादसा : छात्र के सिर पर गिरा सीलिंग फैन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। दुर्ग केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां क्लास रूम में लगा सीलिंग फैन टूटकर गिरने से छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। घायल छात्र को विद्यालय प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा। घायल छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि क्लास रूम जर्जर हो चुका है, जिसका विद्यालय प्रबंधन मेंटेनेंस नहीं करा रहा। इसके चलते आज यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा केंद्रीय विद्यालय पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...