विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने डॉ. शैलेंद्र सिंह की बुक “राजनांदगांव रियासत का इतिहास” का किया विमोचन… कहा- राजनांदगांव की रियासत की मिलेगी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अपने निवास मौली श्री विहार में “राजनांदगांव रियासत का इतिहास”पु स्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह है। उक्त पुस्तक में राजनांदगांव रियासत के राजाओं के कार्यकाल, उनका प्रशासन उनके समय के सामाजिक, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, साहित्य, धार्मिक स्थिति का विस्तृत वर्णन किया गया है।

साथ ही रियासत में होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन का प्रभाव, मिल मजदूर आंदोलन एवं ठाकुर प्यारेलाल सिंह का योगदान, जंगल सत्याग्रह के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय का उल्लेख किया गया है इस पुस्तक के प्रकाशन पर डॉ. रमन सिंह ने बधाई दी तथा कहा कि इससे राजनंदगांव रियासत की जानकारी प्राप्त होगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्रा भी उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शेधाथियों, इतिहास में रुचि रखने वालों तथा जनता के लिए काफी उपयोगी है। दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर हिरेंद्र बहादुर ठाकुर भी उपस्थित थे। इस पुस्तक का प्रकाशन अध्ययन पब्लिशर नई दिल्ली द्वारा किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...