Chhattisgarh : यात्रियों से भरी बस पलटने से मची अफरा-तफरी, एक बच्ची की मौत, 12 बच्चों समेत 30 से ज्यादा यात्री घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 30-35 यात्री घायल हुए हैं। कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इस हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। बस में 50 यात्री सवार थे। इसी दौरान लालखदान ओवर ब्रिज के पास सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...