CG CRIME : व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने अपने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लूट की हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां व्यापारी की पत्नी ने अपने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर लूट की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी पुलिस चौकी का है।

पुलिस के मुताबिक, 25 जून की रात संजय अग्रवाल का परिवार खाना खाकर सो गया था. रात्रि करीब 1.15 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी करने की नीयत से घुसे तब उनकी आहट और टार्च की रौशनी से संजय का नींद खुल गया. इस दौरान एक व्यक्ति ने तलवार से उस पर प्राण घातक हमला कर दिया. हमला के बाद आवाज सुनकर उसके पिता सुभाष अग्रवाल भी सामने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया. घर में चीख पुकार मची तो पास के फौजी ढाबा से कुछ लोग आए. इससे पहले हमलावर फरार हो चुके थे. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने में की।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने संदेही व्यवसायी की पत्नी सुनीता अग्रवाल, जगेश्वर चौधरी और मिथलेश चौधरी को पकड़ा. पूछताछ पर सुनीता अग्रवाल ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध था, इसी बात पर दोनों में आए दिन विवाद होता था. इसी बीच महिला का जगेश्वर और मिथलेश से परिचय हुआ और दोनों को बॉयफ्रेंड बना लिया. फिर तीनों ने मिलकर साजिश रची.

महिला ने दोनों को बताया कि पति घर में बहुत पैसा रखा है, घर वालों को मारकर पैसा चोरी कर ले जाएंगे और मिलकर बंटवारा करने की बात कही. 25-26 जून की दरम्यिानी रात में कॉल कर महिला ने दोनों बॉयफ्रेंड को बुलाया, फिर जगेश्वर व मिथलेश ने लूट की नीयत से महिला के घर आया। लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल आरोपियों ने व्यापारी पर तलवार से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...