शराब के नशे में ड्राइवर लहरा कर NH में चला रहा था ट्रक, हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने रोका, बड़ा हादसा टला; ब्रीथ एनालाइजर से किया चेक… ट्रक जब्त, अब कैंसिल होगा लाइसेंस

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के हाईवे पेट्रलिंग टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। दरहसल शुक्रवार रात हाइवे में एक ट्रक कभी सर्विस रोड तो कभी नेशनल हाइवे के मेन रोड मे चलते देख पेट्रोलिंग के जवानों ने गाड़ी का पीछा किया और ट्रक के आगे पेट्रोलिंग व्हीकल लाकर ट्रक चालाक को रोका। पेट्रोलिंग टीम ने ब्रिथ एनालाइजर मशीन से ट्रक ड्राइवर को चेक किया गया। जिसमें चालक 435 Mg शराब का सेवन कर ड्राइविंग करता पाया गया। ट्रक ड्राइवर से ट्रक जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है और वाहन चालक का लाइसेंस सस्पेंड करने हेतु परिवहन विभाग को भी पत्र भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवा सुबह 11.30 बजे सिरसा गेट चौक से कुम्हारी के बीच मे ट्रक (CG 04 NV 0113) चालक संदीप कुमार उम्र 34 साल वाहन को कभी सर्विस रोड तो कभी नेशनल हाईवे में चला रहा था। जिस पर हाईवे पेट्रोलिंग 3 एवं 4 में तैनात आरक्षक पी मधुसूदन राव, रमेश चंद्राकर, निगेश साहू, अनिल मांझी के द्वारा देखे जाने पर वाहन चालक नशे का सेवन कर वाहन चलाना प्रतीत हुआ।

जिसे आगे टोल प्लाजा में वाहन जाम करवा कर रोका गया। रोकने पर चालक शराब का सेवन किया हुआ पाया गया। जिसे कुम्हारी थाना लाकर ब्रिथ एनालाइजर मशीन से चेक करने पर 435 एमजी शराब सेवन की पुष्टि हुई। निरीक्षक बोधिराम धीरे द्वारा वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु वाहन चालक को न्यायालय भेजा गया है और उक्त वाहन चालक का लाइसेंस सस्पेंड हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा जाएगा। इस प्रकार एक बार फिर हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों की सूझबूझ से एक दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।

दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला के निर्देश और ट्रैफिक DSP सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 53 में अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा 40 किलोमीटर के बीच में चार हाईवे पेट्रोलिग तैनात किए गए है। जो लगातार हाईवे में लगने वाले जाम सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद का कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...