रिसाली निगम में पार्षद डॉ. सीमा साहू बनी MIC मेंबर… महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें सौंपा अहम विभाग; चुनाव के वक्त मेयर की रेस में भी थीं सीमा

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम के वार्ड 28 की पार्षद डॉ. सीमा साहू को महापौर शशि सिंह ने महापौर परिषद (MIC) में शामिल किया है। उन्हें महिला बाल विकास , समाज कल्याण और आजीविका विभाग का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि यह विभाग 18 फरवरी 2024 से खाली था। ईश्वरी साहू को पद से हटाए जाने के बाद इस विभाग को महापौर ने अपने पास ही रखा था। खास बात यह है कि आगामी सप्ताह परिषद की बैठक होनी है। डॉ. सीमा साहू पहली बार शहर सरकार की केबिनेट में बतौर मंत्री शामिल होंगी। आपको बता दें कि, महापौर के चयन होने के पहले शशि सिन्हा के साथ डॉ. सीमा साहू का भी नाम टॉप में था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...