CG में पता पूछने पर कॉलेज स्टूडेंट की हत्या : छात्र को बाइक में बैठाकर अपने मोहल्ले ले गए, लात-घूसों से पीटा फिर जमीन पर पटका सिर, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पता पूछना कॉलेज स्टूडेंट को महंगा पड़ गया। पता पूछने से ही दो युवक बिफर गए और स्टूडेंट की हत्या कर दी। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पहले स्टूडेंट को जबरन बाइक में बैठा लिया, फिर उसे अपने मोहल्ले भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी लेकर गए, जहां लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इतने में मन नहीं भरा तो उसका सिर जमीन पर पटक-पटक कर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना मिलनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मंगल मुरया(21) लोहडीगुडा बस्तर का रहने वाला है। युवक के मां-बाप की मौत हो चुकी है। उसके परिजन उसकी देखरेख कर रहे हैं। वह रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। 25 जून की रात 8 बजे के करीब वह कालीबाड़ी चौक पहुंचा। वहां उसने 2 लड़कों से किसी जगह का पता पूछा। इस बात से लड़के बिफर गए और गाली-गलौज देने लगे। मंगल उन्हें गाली देने से मना किया तो उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी लेकर गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूसों से मारा फिर उसका सिर जमीन पर पटकने लगे, जिससे युवक बेहोश होकर गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर गई। उन्होंने घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सावन डोंगरे है। वहीँ दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...