होटल में युवती से रेप: युवक ने दुष्कर्म के बाद बनाया न्यूड वीडियो… फिर किया ब्लैकमेल और परिवारवालों को भी भेजा अश्लील तस्वीर, आरोपी को पकड़ने UP पहुंची CG पुलिस… अब सलाखों के पीछे आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार का मामला सामने आया है। 14, जून को पीड़िता के साथ एक युवक ने होटल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही उसने जबरदस्ती पीड़िता का न्यूड फोटो और वीडियो बना लिया, इसके बाद उसने पड़ता का न्यूड वीडियो और फोटो उसके परिवार वालों के मोबाइल में भेज दिया। जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPS की धारा 376(2) और 509 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी चित्रकूट उत्तरप्रदेश निवासी 34 वर्षीय रामनरेश गुप्ता को गंज थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर सिटी ASP लखन पटेल ने बताया कि, पीड़िता ने 15, जून को गंज थाने में शिकायत दर्जकराई कि, 14, जून को उसे आरोपी द्वारा मिलने के लिए स्टेशन रोड रायपुर स्थित होटल बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और होटल वाली बात घर वालो को बता देने हेतु परेशान करते हुए शादी का दबाव डाला। पीड़िता द्वारा मना करने पर उसका न्यूड वीडियो-फोटो को पीड़िता के परिवार वालों के मोबाइल व्हाट्सएप पर भेज दिया। इस लिखित शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) (एन),509(ख) भादवि का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी रामनरेश गुप्ता की पता तलाश हेतु उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर टीम चित्रकूट उत्तर प्रदेश भेजा गया जहां टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश हर संभव प्रयास कर किया गया। काफी मशक्कत प्रयास के बाद आरोपी रामनरेश गुप्ता के मिलने पर पकड़कर थाना लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...