छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना : 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के 10 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-
पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़ तथा कोरबा में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

प्रदेश में राजनांदगांव का तापमान सबसे ज्यादा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा। राजधानी रायपुर में 30.5, माना एयरपोर्ट में 30, बिलासपुर में 28.2, पेंड्रा रोड में 27.6, अंबिकापुर में 26.9, जगदलपुर में 30.9 और दुर्ग में 29.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...