भिलाई गोली कांड के एक और आरोपी के घर चला बुलडोजर: आरोपी के घर से मिला हथियार… BSP और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई; 26 घर हुए कब्जामुक्त, एक घर में मिला कारखाना

भिलाई। भिलाई में गोलीकांड के एक और आरोपी अंकुर शर्मा के घर बुलडोजर चला है। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के 26 मकान को अवैध कब्जे धारी से मुक्त कराया। सेक्टर 6 सड़क एवेन्यू में बीएसपी की टीम ने आरोपी अंकुर शर्मा के निवास सहित 13 घरों को अवैध कब्जे से मुक्त करवा कर खाली करा कर बुलडोजर चलाया। मकान के दरवाजे और खिड़की तक निकाल लिए गए है। इस कार्यवाही के दौरान ब्लॉक तीन क्वार्टर नंबर सी में अवैध कब्जे के मकान में फिनायल और अगरबत्ती कारखाने का संचालन हो रहा था। इस मकान से भारी संख्या में विस्फोटक भी बरामद किया गया।

आरोपी अंकुर शर्मा के मकान से बटन वाला चाकू एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और BSP की टीम मौके पर मौजूद रही। जानकारी के लिए बताते चले कि, सेंट्रल एवेन्यू में ग्लोब चौक में गोलीकांड हुआ था। इस मामले में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू अरेस्ट हुए है। वहीं मुख्य आरोपी अमित जोंश और सागर उर्फ डागी फरार है।

विभाग ने बताया कि, मंगलवार को सेक्टर 06 में- अब तक.26..अवैध कब्जा के हिस्से पर बीएसपी प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्यवाही जारी रखी है। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने आज सेक्टर 6 के 26 मकान से अभी कब्जा हटाया। इस दौरान मकान के दरवाजा खिड़की जहां निकाल दिए गए वहीं नल के कनेक्शन काट दिए गए। इन मकानों में लंबे समय से अवैध कब्जाधारियों का कब्जा था और मकान कुछ रसूखदार एवं अपराधी तत्वों के लोगों द्वारा किराया पर चलाए जा रहा था ऐसे ही एक मकान में फिनायल और अगरबत्ती का कारखाना भी संचालित था इस मकान से भारी संख्या में फटाका भी जप्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...