CG कई नक्सली ढेर: जवानों को मिली फिर से बड़ी कामयाबी… मुठभेड़ में 5 माओवादियों को मार गिराया… कई नक्सली घायल

जवानों को मिली फिर से बड़ी कामयाबी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। जिला नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। इलाके में अभी भी संयुक्त अंतर्जिला नक्सल विरोधी अभियान जारी है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कम से कम 5 माओवादियों के मारे जाने और अनेक माओवादियों के घायल होने की खबर मिली है। माओवादियों के डेरे से बड़ी मात्रा में आर्म्स-एम्युनेशन भी बरामद की प्रबल संभावना बताया जा रहा है। इस संयुक्त अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ एवं आईटीबीपी का बल है शामिल। वहीं भी जवान सुरक्षित है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च सर्च अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...