YouTuber युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला: बाथरूम में कपड़ा चेंज कर रहीं थी, छिपकर कोई बना रहा था वीडियो, लड़की के चिल्लाने पर हंगामा, फिर…

YouTuber युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला

डेस्क। झारखंड में एक यूट्यूबर युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लड़की होटल के एक बाथरूम में कपड़े चेंज कर रही थी। तभी उसे शक हुआ कि कोई छिपकर उसका वीडियो बना रहा है। लड़की ने जब शोर मचाया तब आरोपी युवक वहां से भाग गया। यह जमशेदपुर जिले के चांडिल थाना क्षेत्र की घटना है।

शूटिंग करने पहुंची थी चांडिल डैम
जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित जायदा के पास एक होटल के बाथरूम में यूट्यूबर युवती के कपड़ा बदलने के दौरान अश्लील वीडियो बनाने पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बाद छिपकर वीडियो बना रहा युवक भाग निकला। दरअसल, कुछ यूट्यूबर युवक-युवती चांडिल डैम में शूटिंग करने आए हुए थे।

होटल में बनाने लगा अश्लील वीडियो
शूटिंग के बाद वापस लौटने के क्रम में यूट्यूबर युवती होटल के बाथरूम में कपड़ा बदलने लगी। इस दौरान होटल में मौजूद एक युवक उक्त युवती का अश्लील वीडियो बनाने लगा। युवती के द्वारा हल्ला मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी वरुण यादव होटल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की और युवती से पूछताछ की। फिलहाल, पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...

अदानी फैक्ट्री में बलवा, मजदूरों के दो गुट भिड़े,...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी फैक्ट्री में सोमवार को विवाद के बाद जमकर बलवा हो गया। बताया जा...

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...