छत्तीसगढ़ में गाय के साथ दुष्कर्म, हिंदू संगठन की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गाय से युवक ने अपनी हवस की आग बुझाई. इस मामले को लेकर हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव का है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव के चौक में टंकेश्वर कवर एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों ने देखा. पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया. यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचे और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

हिंदू संगठन की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी टंकेश्वर कवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा. पुलिस आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...