भिलाई: नशे में धुत कार चालक ने बछिया को 2 Km घसीट कर जान से मारा…! अंदरूनी अंग भी आ गए बाहर… दर्द से तड़प कर गौवंश की मौत, कार में फंसा था पैर; सुपेला थाना में नए कानून के तहत FIR दर्ज… आरोपी को जेल

– मौके पर गौरक्षक संजय साहू और आदित्य नाग पहुंचे

– पशुसेवक और एक्टिविस्ट आदर्श राय ने दर्ज कराई FIR

– BNS की धारा 325 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत हुआ एक्शन

– सुपेला TI राजेश मिश्रा के निर्देश पर दर्ज हुआ FIR

  • – पशु क्रूरता के मामलों में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

भिलाई। भिलाई में एक नशेड़ी कार चालक की वजह से एक बेजुबान पशु बछिया की बेहद ही दर्दनाक मौत हो गई। दरहसल मनोहर प्रकाश मकाना नाम का व्यक्ति मंगलवार 2, जून को सुपेला से राधिका नगर तक एक बछिया को करीबन 2 किलोमीटर तक घसीटा जिससे उसके शरीर में बेहद ही गंभीर चोट आई और उसकी अंदरूनी अंग भी बाहर आ गए। बछिया का एक पैर कार के पिछले चक्के में फंस गया था। गौसेवक संजय साहू और आदित्य नाग तुरंत मौके पर पहुंचे। पशुसेवक आदर्श राय ने थाने में दर्ज कराइ FIR।

कार चालक आरोपी नशे में इस प्रकार धुत था कि उसे इसकी भनक भी नहीं लगी या उसने जानबूझकर बछिया को घसीटा। जैसे ही कार राधिका नगर भिलाई के दाऊ बड़ा तालाब के पास पहुंची लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया पर कार चालक गाड़ी नहीं रोक रहा था। कार चालाक जिस कार में सवार था वो वाइट स्विफ्ट डिजायर है जिसका नंबर CG 07 AJ 2868 है। जैसे तैसे कार चालाक को रोका गया।

आक्रोशित लोगों ने पहले कार चालक पर हावी हो गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को थाना ले जाया गया। मौके पर पुलिस और कुछ लोगों ने बछिया का फंसा हुआ पैर निकालने का प्रयास किया, बड़ी मशक्कत के बाद बछिया का पैर कार ला चक्का खोलने के बाद निकला। गाय की हालत देख कर सबके रोंगटे खड़े हो गए। ककी आलम ही कुछ ऐसा था, गाय की बछिया के अंदरूनी अंग बाहर आ गए थे और सभी पैर, पेट और शरीर में कई जगह गहरे घाव हो गए थे। मौके पर गौरक्षक संजय साहू और आदित्य नाग पहुंचे उन्होंने पुलिस की सहायता से बछिया को अस्पताल ले जाना चाहा परन्तु रस्ते में उस बेजुबान बछिया ने बेइंतहा दर्द की वजह से रस्ते में तोड़ दिया।

बछिया की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टेम करवाया गया फिर उसका गौठान में अंतिम संस्कार किया गया। इतना पता लगते ही पशु सेवक आदर्श राय पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सुपेला थाना में लिखित शिकायत की गई। आरोपी के खिलाफ सुपेला थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा और छत्तीसगढ़ पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पशुसेवक आदर्श राय ने FIR लिखवाई हैं। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, आरोपी कार चालाक अत्यधिक नशे की हालत में था की वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मेहनत और पशु प्रेम रखते हुए बछिया को कार से निकाला और पुलिस और गौ सेवकों को इसकी सूचना दी। लोगों का कहना था की लापरवाह शारबी कार चालक की वजह से आज एक बेजुबान गौवंश की जान गई। यह हादसा किसी इंसान के साथ भी हो सकता था। ऐसे लापरवाह कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इसे सबक सिखाना चाहिए। आपको बता दें, इसी प्रकार की घटना पीछे साल जुनवानी मॉल रोड में भी सामने आई थी जिसमें एक बछड़े को कार चालक ने कई किलोमीटर घसीटा था। डेयरी संचालक भी अपने गाय, बछड़े, बछिया और बैल को सड़क पर बेतरतीब छोड़ देते है, इस वजह से भी कई हादसे होते है। परंतु यह मामला साफ-साफ नशे में लापरवाही का है, जिस वजह से एक निर्दोष पशु की जान चली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...