दुर्ग क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : रायपुर में मारा छापा, ऑनलाइन सट्‌टा के करोड़ों रुपए हवाला करने वाले व्यापारी गिरफ्तार, हैदराबाद में पकड़े गए आरोपियों से मिला था लिंक

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी रिचा मिश्रा की टीम ने बीती रात रायपुर के खमरिया में छापामार कार्रवाई कर ऑनलाइन सट्टा के करोड़ों रुपए हवाला करने वाले व्यापारी नीरू भाई को गिरफ्तार किया. व्यापारी के कब्जे से 80 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया.

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में पिछले दिनों महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल संचालित करने वाले भिलाई के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में हवाले का लिंक मिला था. आरोपी नीरू भाई को पैसा ट्रांसफर कर रहा था. नीरू भाई से पैसा गुजरात जा रहा था. इस रैकेट का दुर्ग पुलिस जल्द खुलासा करेगी.

बता दें कि महादेव एप के बाद लोटस एप मामले में आरोपी शुभम और विनय गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें से विनय गुप्ता पहले भी महादेव एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...