रिसर्च में बड़ा खुलासा: एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ में बीड़ी पिने से 11 हजार 11 मौतें… AIIMS ने किया अध्ययन

रायपुर, जोधपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले साल बीड़ी पीने से 11,011 मौतें दर्ज की गई हैं। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 4.1% लोग यानी 12.3 लाख लोग बीड़ी का उपयोग कर रहे हैं। बीड़ी पीने से कैंसर, टीबी, और विकलांगता के प्रभाव होते हैं। यह खुलासा एम्स जोधपुर द्वारा बीड़ी के प्रभावों के संबंध में किए गए छत्तीसगढ़ अध्ययन की पुस्तक में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और ब्लूमबर्ग परियोजना के तहत राजधानी के एक निजी होटल में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें तंबाकू के उपयोग पर चिंता जताई गई। तंबाकू नियंत्रण तंत्र को सक्रिय करने के लिए स्वास्थ्य, आबकारी, श्रम, और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि स्वास्थ्य चेतावनी के बावजूद तंबाकू का उपयोग चिंता का विषय है। कार्यशाला में तंबाकू के स्वास्थ्य, पर्यावरण, और आर्थिक प्रभावों की जानकारी दी गई और तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया गया। एम्स जोधपुर द्वारा किए गए अध्ययन का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लूमबर्ग परियोजना के राज्य समन्वयक डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और आभार प्रदर्शन प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...