Bhilai News : नशे में चूर बदमाशों ने होटल में मचाया उत्पात, तोड़फोड़ कर हुए फरार, घटना CCTV कैमरे में कैद

भिलाई। नशे में चूर बदमाशों ने गदा चौक स्थित पेपर चिल्ली बार सेंट्रल प्वाइंट होटल में तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही।

बताया जा रहा कि यह घटना रात दस बजे की है। कुछ लोग नशे में होटल पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना की शिकायत वैशाली नगर थाने में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिग टीम घटना स्थल पर पहुंची और वारदात के संबंध में पूछताछ की। हालांकि अभी तक पेपर चिल्ली बार एवं सेंट्रल प्वाइंट होटल में तोड़फोड़ के करणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...