बलौदाबाजार हिंसा : चलती ट्रेन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, महाराष्ट्र भागने के फिराक में था आरोपी, अब तक 155 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और बालोद निवासी प्रवीण महिलांगे को गिरफ्तार किया है। प्रवीण संयुक्त जिला कार्यालय में डंडा से तोड़फोड़ करते दिखाई दिया है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस अब तक 155 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

बता दें कि बलौदाबाजार में हिंसा के बाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे फरार चल रहा था। वह ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसे पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रवीण महिलांगे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे में कैद हो गया था. उसने कार्यालय में रखी एक कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क को चोरी भी कर लिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न माध्यमों में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई है. बलौदाबाजार हिंसा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अब तक 155 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की थी. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...