10 जुलाई को खुलेगा FSNL का टेंडर, FSNL कर्मचारी यूनियन ने कर्मियों की बुलाई गई आपात बैठक… अध्यक्ष दत्ता ने कहा- “किसी भी हालत में कर्मियों का नुकसान नहीं होने देंगे”

भिलाई। सरकारी उपक्रम एफएसएनएल का टेंडर 10 जुलाई को निकलेगा जिसके साथ ही एफएसएनल का कार्य निजी हाथों में चले जाएगा। FSNL सेल के स्क्रैप को एकत्रित करने का कार्य करती है जिसमे नियमित और ठेका श्रमिक कार्य करते है। कुछ वर्षो से इसको बेचे जाने की प्रक्रिया जारी थी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए FSNL कर्मचारी यूनियन ने कर्मियों की आपात बैठक बुलाई गई।

FSNL कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा की यूनियन 10 जुलाई के बाद अपनी रणनीति पर फैसला लेगी। FSNL कर्मचारी यूनियन किसी भी हालत में FSNL के कर्मियों का अहित नहीं होने देगी। कर्मियों के कार्य को प्रभावित नही होने नहीं देगा और हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कर्मियों को एकता बनाए रखना होगा।

बैठक में सैकड़ों कर्मी उपस्थित हुए तथा 10 जुलाई के बाद के बैठक में रणनीति पर फैसला लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन के उप महासचिव प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, FSNL यूनियन से मोहमद ईशा, एस रहमान,नेगी एवं सेकडो कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...