राजस्व पखवाड़ा का हुआ आगाज: तर्रा शिविर में शामिल हुए सांसद बघेल… 29 हितग्राही कृषकों को 5.27 करोड़ मुआवजा राशि का चेक वितरण… ग्राम पंचायत में 20 जुलाई तक लगेंगे राजस्व शिविर

दुर्ग। जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सभी तहसीलों में 6 जुलाई से राजस्व पखवाड़ा प्रारम्भ हो गया है। 20 जुलाई 2024 तक ग्रामों में राजस्व अमला शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे। आज पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम तर्रा में आयोजित शिविर में सांसद विजय बघेल सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने करकमलों से 29 हितग्राही कृषकों को 5.27 करोड़ मुआवजा राशि का चेक वितरण किया। अन्य तहसीलों के ग्राम खुरसुल, उमरपोटी, भानपुरी, जामुल, मलपुरीकला, खपरी, अमलेश्वर में भी फौती नामांतरण, राजस्व रिकार्ड दुरुस्त, ऋण पुस्तिका वितरित की गई। शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...