IND vs ZIM, 1st T20I: जिम्बाब्वे का बड़ा उलटफेर… भारत को 13 रनों से हराया… सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त, आखिरी ओवर में कुछ ऐसा रहा मैच

स्पोर्ट्स डेक। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने भारत को 13 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई। यह साल 2024 में भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में पहली हार थी। इससे पहले भारत ने अपने सभी सीरीज और वर्ल्ड कप के मैचों में जीत हासिल की थी। लगातार 12 मैचों में मिली जीत की कड़ी को अब जिम्बाब्वे की टीम ने तोड़ दिया है और टीम इंडिया लगातार सबसे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने के रिकॉर्ड से चूक गई।

कैसा रहा मैच का हाल
दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा। टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट, मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 116 रनों का टारगेट था। जिसे भारतीय टीम बड़ी आसानी से हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरी होगी। भारतीय टीम, लेकिन इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और वह 19.5 ओवर में 102 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गए। इस दौरान कप्तान गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 29 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन और आवेश खान ने 12 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। फिर भी टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच हार गई।

आखिरी ओवर का खेल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी। भारत के 9 विकेट भी गिर गए थे, लेकिन एक छोर से वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे थे। तब उम्मीद थी कि भारत यह मैच जीत सकता है। मगर वाशिंगटन ने सभी को निराश किया और आखिरी ओवर में वह सिर्फ दो ही रन बना सके। इसी के साथ भारतीय टीम अपने इतिहास में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ दूसरा टी20 मैच हार गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...