‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाए पौधे, बोले – सनातन संस्कृति में पेड़ों को बहुत महत्व

रायपुर। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन से जूझ रही है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। जो गंभीर समस्या है। जिसका एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना। सनातन संस्कृति में पेड़ों को महत्वपूर्ण माना गया है।

पेड़ों की पूजा और संरक्षण सनातन धर्म में न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से हम न केवल अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं, बल्कि धरती मां को भी हरियाली से भरकर अपनी आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण दे सकते हैं।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सचिदानंद उपासने, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, स्कूल प्राचार्य सुजीत सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...