महादेव सट्टा के पैनल ऑपरेटर को 7 साल की सजा: हत्या के प्रयास मामले में दीपक नेपाली और उसके दो साथी को कोर्ट ने सुनाई सजा… जानिए मामला

दुर्ग। दुर्ग में महादेव सट्टा पैनल चलाने वाले आरोपी दीपक नेपाली को हत्या के प्रयास मामले में 7 साल की जेल हुई है। दुर्ग जिला न्यायलय ने इसके साथ इसके दो साथियों को भी 7 साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि, गुटखे और सिगरेट के पैसे को लेकर हुए विवाद में दीपक नेपाली और उसके दो साथियों ने सरेआम दुकानदार को चाकू मार दिया था। दुकानदार के पैसे मांगने से नाराज होकर तीनों लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि, आरोपी दीपक नेपाली महादेव सट्टा बुक का पैनल चलवाने के आरोप में भी जेल की हवा खा चूका है। दुबई रिटर्न दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली और उसके दो पुराने गुंडे बदमाश साथी गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी हंसा और संतोष शर्मा उर्फ मथुरा को दुर्ग न्यायालय ने 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। फरारी काट रहे दीपक को वैशाली नगर पुलिस ने 6 महीने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ महीने तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर बाहर आया था।

दो साल तीनों ने 20 मई 2022 की रात सुभाष चौक कैंप 1 में डेली नीड्स की दुकान चलाने वाले राममोहन साहू पर पैसों को लेकर विवाद में चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। वैशाली नगर थाने का निगरानी बदमाश दीपक नेपाली के खिलाफ वैशाली नगर थाने सहित कई थानों में अलग-अलग महादेव सट्टा से लेकर मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं के कुल 17 अपराध दर्ज हैं। महादेव सट्टा मामले में आरोपी दीपक नेपाली दुबई में रहकर लौटा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...