आंगनबाड़ी सहायिका ने खुद का बनाया अश्लील VIDEO: महिलाओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर होने से मची खलबली… वायरल हुआ तो बोली- धोखे से ग्रुप में गया

कांकेर। एक आंगनबाड़ी सहायिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। गांववालों के व्हाट्सएप ग्रुप में आंगनबाड़ी सहायिका का वीडियो देख गांववाले हैरत में पड़ गये। हालांकि अभी तक की जानकारी में ये बात सामने आयी है कि आंगनबाड़ी सहायिका ने खुद ही अपनी वीडियो बनाया था, जिसे व्हाट्सएप ग्रुप में उसने खुद ही वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद गांव में हंगामा मच गया। गांववालों ने इस मामले में पंचायत बुलायी, तो सहायिका ने कहा कि गलती से ये वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद महिलाएं भानुप्रतापपुर में SDM व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के पास पहुंच गईं और आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्त करने की मांग की है।

दरअसल, यह पूरा मामला भानुप्रतापपुर विकासखंड के गांव भैंसमुंडी का है। यहां महिला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायक है। उसका अश्लील वीडियो पूरे गांव में वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद सहायिका ने स्वीकार किया है कि उसने इसे खुद ही बनाया था, लेकिन वायरल नहीं किया। यह गलती से उसने गांव की ही महिलाओं के एक ग्रुप में पोस्ट कर दिया था।

वीडियो को तत्काल डिलीट भी किया, पर वह वायरल हो गया। इधर इस मामले में आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ जांच की मांग शुरू हो गयी है। गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह से वीडियो से गांव की छवि खराब हुई है, वहीं बच्चे को आंगनबाड़ी में भेजने से लोग कतराने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...