शराब पीकर करता था विवाद, इसलिए उतार दिया मौत के घाट: दुर्ग पुलिस करेगी हत्या का खुलासा…मर्डर के लिए मेटाडोर के पट्‌टे का भी उपयोग किया

भिलाई। औंधी हत्याकांड में पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लिया है। जिसका खुलासा पुलिस बुधवार को करेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निरंजन यादव 24 ‌वर्ष के हत्याकांड मामले में पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में बताया जा रहा है कि निरंजन शराब पीकर रुपए का पेटी तोड़फोड़ करता था और विवाद किया करता था। निरंजन की हत्या में मेटाडोर के पट्टा का उपयोग किया गया था। जिससे युवक पर प्राणघातक हमला किया गया है।
मृतक के पास जो मोबाइल मिला उसे घर में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा खुन से सना शर्ट भी पुलिस ने छत से बरामद कर लिया है। गौरतलब हो कि बीती रात निरंजन यादव की हत्या कर उसके घर से 30 मीटर की दूरी पर शव को झाडियों में फेंक दिया गया था। सुबह लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस, डॉग स्काड की टीम भी पहुंची थी।

मौके से युवक का मोबाइल भी गायब था। बताया जा रहा है पुलिस गिरफ्त में आने वाले मृतक की मां और उसका भाई है। जिसे पुलिस शुरु से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर रखा गया था। पूछताछ में दोनों ने घटना करना स्वीकार किया। फिलहाल भिलाई तीन पुलिस घटना को लेकर खुलासा बुधवार को करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...