बिजली दर पर बोले विधायक संदीप साहू, “विद्युत दर में बढ़ोतरी कर सरकार आम जनता की जेब में डाल रही है डाका”

कसडोल। बिजली दर में बढ़ोतरी एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले पांच माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब बिजली दो चार घंटे के लिये बंद न हो छत्तीसगढ़ के अधिकतर गाँवो में रात में तो बिजली की स्थिति और भयावह हो जाती है।

घंटो बिजली गुल होने से आम जनता परेशान है भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थायें सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। वही एक तरफ अघोषित बिजली कट रही है वहीं दूसरी ओर विद्युत दर में बढ़ोतरी कर सरकार आम जनता के जेब में डाका डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने आम जनमानस के साथ छलावा किया है।

उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के मतदान के तुरंत बाद ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे आम जनमानस बहुत त्रस्त हो चुके हैं आमदनी में लगातार गिरावट और बेतहाशा बढ़ती हुई चौतरफा महंगाई की मार के बाद अब उपभोक्ताओं को यह बिजली के बिल में बढ़ोतरी का अतिरिक्त बोझ भी सहन करना पड़ेगा आम जनमानस की समस्याओं को लेकर सरकार को कोई ध्यान नही आर्थिक रूप से टूट चुके गरीब मध्य वर्ग को इस प्रस्तावित अतिरिक्त बोझ से राहत देने हेतु बिजली दरों में बढ़ोतरी का निर्णय को भाजपा सरकार तुरंत वापस लेकर आम जनता को राहत देने का काम करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...