मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय विद्युत मंत्री खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...