दुर्ग में शादी से दो दिन पहले दुल्हन की मौत: रात को हल्दी की हुई रस्म, सुबह तालाब में तैरते मिली लाश… दो बहन और एक भाई की एक साथ तय हुई थी शादी, अब परिवार में छाया मातम… आखिर क्या हुआ?

दुर्ग। दुर्ग जिले में शादी से पहले दुल्हन का सुसाइड करने का मामला सामने आया है। शादी के दो दिन पहले युवती ने मौत को गले लगा लिया है। मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार देर रात शादी से 3 दिन पहले युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। आपको बताते चले कि, परिवार में एक साथ दो बहनों और एक भाई की शादी होने वाली थी। भाई की हल्दी रस्म के बाद छोटी बहन ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के एक लड़के ने बुधवार सुबह जब लड़की की लाश तालाब में तैरते देखा। उसने ग्रामीणों को बताया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई फिर शव बाहर निकाला गया, तो उसकी पहचान तेजश्वनी जोशी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद अब दोनों भाई-बहन की शादी फिलहाल कैंसिल कर दी गई। तेजश्वनी के चाचा टोमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजश्वनी के भाई की हल्दी का कार्यक्रम था। रात में उसने भाई और बहन के साथ हल्दी लगवाई। संगीत का कार्यक्रम हुआ। सब लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। खाना खाने के बाद अचानक वो घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली है।

नंदनी नगर थाना TI मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, मेडेसरा निवासी राजेश जोशी की 19 वर्षीय बेटी तेजश्वनी जोशी उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल जोशी तीनों की एक साथ शादी तय हुई थी। आशंका जताई जा रहे है कि तेजश्वनी को यह रिश्ता पसंद नहीं थी। इसलिए उसने मंगलवार देर रात तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। राजेश जोशी ने बेटे की बुधवार को बारात निकलनी थी। तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी। तेजश्वनी की शादी नंदिनी थाना क्षेत्र के बीरेभाठ गांव में तय हुई थी। वहीं, उसकी बहन की शादी बानबरस में लगी है। बेटी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल छा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...