ऑनलाईन सट्टा महादेव बुक मामला: सस्पेंडेड कांस्टेबल सहदेव की गिरफ्तारी के बाद EOW ने दी जानकरी… प्रमोटर्स चन्द्राकर, उप्पल और सोनी से डायरेक्ट कनेक्शन… बिहार में चल रहा था पैनल; जानिए और क्या खुलासा हुआ?

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में फरार आरोपी सस्पेंडेड आरक्षक सहदेव सिंह यादव जो आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कल यानि की बुधवार को गिरफ्तार किया था। आज गुरुवार को EOW ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, इस मामले जांच की जा रही महादेव ऑनलाईन सट्टा महादेव बुक मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी महादेव ऑनलाईन बुक के प्रमोटर्स सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के सम्पर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल है एवं पिछले 03 वर्षों से महादेव ऑनलाईन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था। इसका एक पैनल पटना (बिहार) में संचालित था जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसकी निशानदेही पर 11 बैंक खातों के करीब 02 करोड़ रूपए फ्रीज किये गये हैं।

महादेव बुक सट्टे की अवैध कमाई से खरीदा गया इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07-सीसी 9336 को भी इसके कब्जे से जब्त किया गया है। अब तक की पूछताछ में आरोपी द्वारा जमीन कय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा और भी महत्वपूर्ण खुलासा किये जाने की सम्भावना है। प्रकरण में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...