15 जिलों को मिली सौगात: CM साय ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी… स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरा से लैस है वाहन… ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यातायात विभाग को सौगात दी है। रायपुर समेत 15 जिलों को नए इंटरसेप्टर वाहनों की सौगात मिली है। CM साय ने इन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चाबी डीजीपी को सौंपी।

उल्लेखनीय है कि, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने में इंटरसेप्टर वाहन काम आएंगे। ये इंटरसेप्टर वाहन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहनों के उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। इन वाहनों के मिलने से ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करने में मदद मिलगी। ये वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरे से लैस हैं। गाड़ियों के ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि की तीव्रता की भी जांच इन वानों में लगे उपकरणों के जरिए हो सकेगी।

CM विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे ये इंटरसेप्टर वाहन। उन्होंने कहा कि, आज 15 वाहनों का फ्लैग ऑफ किये हैं। नए इंटरसेप्टर वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। ट्रैफ़िक नियमों उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...