शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय: बोले – हर बच्चों की बुद्धि तेज, बस सही दिशा दिखाने की जरुरत, और ये काम करते है शिक्षक

भिलाई नगर। शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। हर बच्चे में बुद्धि होती है, लेकिन उसे सही दिशा में लगाने की जरूत होती है और एक शिक्षक बच्चे को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार बालाजी नगर स्थित शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहीं। पूर्व मंत्री पाण्डेय ने गत शैक्षणिक वर्ष के मेघावी छात्रों को पुरस्कृत कर विद्यालय में प्रवेश करने वाले बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पाण्डेय ने बच्चों के स्कूल में प्रवेश के दौरान माता-पिता और बच्चों की भावनात्मक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और समाज में प्रतिष्ठा हासिल करें। पूर्व मंत्री पाण्डेय ने शिक्षा और गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। उन्होंने बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षकों और संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जैसे कच्चे आटे से रोटी, पूड़ी या पराठा बनाया जा सकता है, वैसे ही गुरु बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें सफल बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता और यह समाज के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने ज्ञान की शक्ति और उसकी अपरिहार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान का कोई बंटवारा नहीं हो सकता और यह सबसे मूल्यवान संपत्ति है। आज के दौर में व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सफलता के लिए ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में बालक है, क्योंकि किसी को हर चीज़ का ज्ञान नहीं होता। ज्ञान असीमित और अनंत है, और बच्चों की जिजीविषा को जागृत रखना महत्वपूर्ण है।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने भिलाई के मेहनतकश लोगों की प्रशंसा की और बताया कि यहां के बच्चों ने शिक्षा में ऊंची उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की भी चर्चा की, उन्होंने कहा कि कठिनाईयों का सामना करने से ही व्यक्ति मजबूत और सफल बनता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 34 देशों की यात्रा की है, जिसमें कई देशों में भिलाई के लोग मिले जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद गिरीजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, विनोद सिंह, श्यामसुंदर राव, पूर्व पार्षद जोगिंदर शर्मा, एसएन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...