हौसलों की उड़ान: कभी स्कूटी नहीं चला पाती थी पुष्पा, अब ड्रोन उड़ाकर खेतों में कर रही स्प्रे, लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार

रायपुर। मजबूत इरादे और भरपूर आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो रहा है। एक समय था जब मेरे लिए स्कूटी चलाना भी संभव नहीं था, घर के कामकाज तक ही सीमित थी, लेकिन मुझे ड्रोन चलाने के लिए चयन किया गया। यकीनन मेरे के लिए एक बड़ा अवसर था, मैने यह कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई काम कर पाउंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद अब मैं ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित हो गई हूं। यह कहना है आरंग के ग्राम गुल्लू की पुष्पा यादव का।

पुष्पा यादव कहती है कि गांवों के खेतों में फसलों के ऊपर ड्रोन चलाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही हूं। अप्रैल माह में 20 दिनों का ड्रोन पायलेट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुष्पा यादव ने यह कार्य प्रारंभ किया है। वह कहती है कि प्रति एकड़ कीटनाशक के छिड़काव करने पर उन्हें 300 रूपए की आय होती है। विगत डेढ़ माह में ही वह 26 हजार रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। वे कहती है कि केंद्र सरकार की योजना एन.आर.एल.एम बिहान की सदस्य हूं। साथ ही महिला किसान भी हूं। खेती-बाड़ी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। बिहान योजना इफ्को के सहयोग से ड्रोन पायलेट का सफल प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण किसानों को सेवा प्रदाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हूं। वे कहती है कि स्वयं की खेती, पशुपालन, नरेगा मैट, ड्रोन पायलेट का कार्य कर सालभर में 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक कमा रही हूं। पुष्पा यादव कहती है कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए कारगर है और मेरे जैसी कई गरीब महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना भी साकार हो रहा है। इसके लिए पुष्पा यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...