स्कूल में फायर एक्सटिंगुइशर ट्रेनिंग प्रोग्राम: माइलस्टोन एकेडमी के टीचर्स को दी गई इस्तेमाल करने की जानकारी… कई आकस्मिक घटनाओं के लिए कारगर है अग्निशमन यंत्र

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में शनिवार को अग्निशमन यंत्र का प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में अग्निशमन यंत्र के बारे में सारी जानकारी विस्तृत रूप से टीचर्स को प्रदान की गई। इस आयोजन में सर्वप्रथम अग्निशमन यंत्र के महत्व के बारे में बताया गया। जिसमें यह कहा गया कि यह यंत्र न केवल अग्नि को काबू करने में उपयोगी है बल्कि आकस्मिक घटना के लिए भी कारगर है। मधुमक्खी के हमले से भी यह रक्षा करता है तथा तड़ित चालक के रूप में भी यह काफी सराहनीय भूमिका निभाता है। इसमें उपस्थित गैस हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है जबकि हमें मुसीबत से छुटकारा दिला देती है। टीचर्स को अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका, उसे संभाल कर कैसे रखा जाए एवं उसे रिफिल कब करवाना है आदि जानकारी दी गई। इस दौर में अपनी एवं अपने आसपास के परिवेश की सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र काफी अच्छा विकल्प है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...