कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 12 से ज्यादा स्थानों पर की गई कार्रवाई… कबाड़ यार्ड को किया गया सीलबंद

रायपुर 13 जुलाई 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने अवैध कबाड़ कार्य करने वालों पर कार्रवाई की है। टीम उरला और खमतराई के कबाड़ी यार्ड में पहुंची और खड़ी गाड़ियों के दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन किसी भी गाड़ियों का दस्तावेज पेश नहीं होने पर यार्ड को सीलबंद किया गया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्राकर, जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, तहसीलदार रायपुर पवन कोसमा ,नायब तहसीलदार प्रवीण परमार, खमतराई व उरला थाने की टीम भी उपस्थित थे।

एसडीएम नंदकुमार चौबे ने बताया कि उरला व खमतराई क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद बिलाल, सईद खान, नईम के यार्ड में पहुंची। इस दौरान यार्ड संचालकों एवं कबाड़ियों का गुमास्ता व यार्ड से संबंधित समस्त दस्तावेज की जांच की गई। इस दौरान पुराने वाहनों के कबाड़ को जब्त वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही सीलबंद की कार्रवाई की गई। इसके अलावा लाखेनगर चैक के पास दीपक कुकरेजा के शाॅप को सील करने की कार्रवाई की गई। हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से बने कबाड़ शाॅप को तोड़ा गया। साथ ही लाखे नगर चैक से सारथी चैक हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड बाउंड्री के पास सरकारी जमीन में अवैध रूप से रखे गए 6 ठेलों को जब्त किया गया। रिंग रोड रायपुर चैक के पास दुर्गा इंटरप्राइजेस, हीरापुर के गणपत चैक के पास सोनू साहू, महादेवघाट पूल के पास मोहम्मद मोहसिन व हीरापुर के अब्दुल मलिक पर भी कार्रवाई की गई है और राजकुमार के सामने से भी कार्रवाई कर सीलबंद किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...