भिलाई नगर MLA देवेंद्र ने ली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक: टाउनशिप की समस्याओं, वार्डों की सफाई सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। खुर्सीपार के पदाधिकारियो की बैठक राम जानकी मंदिर खुर्सीपार में और भिलाई टाउनशिप के ब्लाक कांग्रेस कमेटी तीन और चार के पदाधिकारी की बैठक सेक्टर 4 पार्षद कार्यालय में आयोजित की गई।

इस बैठक में विभिन्न विषयो को लेकर चर्चा की गई। विधायक यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और हम सब इस परिवार में सदस्य हैं हम सबको एक परिवार की तरह एकजुट होकर एक मजबूत ताकत के रूप में रहना है। कांग्रेस का उद्देश्य समाज और जनता का विकास। जनता की सेवा है. इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारियां को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना है। अब भले ही प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। लेकिन हम अभी भी एक शक्तिशाली मजबूत विपक्ष है। इस लिए हमे मिलाकर काम करना है।

आगे विधायक ने बैठक में टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। बैठक में विधायक देवेंद्र यादव टाउनशिप की समस्याओं को उठाया और कहां की टाउनशिप में कई तरह की समस्याएं हैं नाली और निकासी, वार्डों की सफाई भी बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में शहर के विभिन्न वार्डों व गलियों में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे काफ़ी परेशानी होती है. एन सभी समस्या को गंभीरता के देखना है और दूर करना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...