जम्‍मू-कश्‍मीर : मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर. डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार रात हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर में बीते 8 दिनों में यह दूसरी बार है, जब सेना के जवानों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है. आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार की शाम को डोडा के उत्तरी क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था. इस दौरान मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए.

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को करीब नौ बजे आतंकवादियों से सेना के जवानों का सामना हुआ था और इसके बाद भारी गोलीबारी हो गई थी. जवानों द्वारा अभी भी आतंकवादियों की तलाशी का अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर देसा के जंगलों के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. 

इस गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. यह गोलीबारी 20 मिनट से अधिक वक्त तक चली थी. अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात में हुई मुठभेड़ के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था और उनकी हालत बेहद गंभीर थी, लेकिन मंगलवार सुबह वो शहीद हो गए.  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...